भारतीय टीम ने 11 साल का सूखा खत्म करते हुए टी20 विश्वकप दूसरी बार अपने नाम कर लिया है। भारत ने विश्वकप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से मात दी।
भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत
टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा कर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल बाद यह दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीता है। इससे पहले 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने ट्रॉफी जीती थी।जीत के बाद से ही पूरा भारत जश्न में डूबा है और हर भारतीय इस ऐतिहासिक जीत पर झूम उठा।
जीत की जश्न में डूबा इंडिया
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद भारत में आधी रात जमकर जश्न मनाया गया। देशभर में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत को हर किसी ने सेलिब्रेट किया और लोग नाचते गाते नजर आए इसके साथ ही जमकर आतिशबाजी भी की गई। 11 साल बाद यह दिन भारत के लिए सबसे खास दिन था जब भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप की ट्राफी अपने नाम किया।