रायपुर। उज्जैन के राजा के दर्शन करने द्रौपदी मुर्मु मंदिर पहुंची, महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आज महाकाल का विशेष श्रृंगार भी किया, राष्ट्रपति के आगमन में झांझ- डमरू भी बजाई गयी।
महाकाल के दर्शन से पहले राष्ट्रपति ने स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया, और उनको धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि मैं स्वच्छता मित्रों को सभी देशवासियों की ओर से धन्यवाद देती हूं। आपकी ही वजह से यह स्वच्छता अभियान व्यापक हुआ है।
राष्ट्रपति ने इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ कर शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि महाकाल की इस धरती को मैं नमन करती हूं। यहां सस्कृति की परंपरा सदियों से कायम है।