Homeहेरिटेज किस्साछत्तीसगढ़ में है, भारत का एकमात्र कौशल्या माता मंदिर, भगवान राम का...

छत्तीसगढ़ में है, भारत का एकमात्र कौशल्या माता मंदिर, भगवान राम का ननिहाल

श्री राम का ननिहाल

श्री राम जी की जन्मस्थली तो अयोध्या हैं यह तो हर किसी को पता है, परंतु उनके ननिहाल के बारे में आज भी बहुत कम ही लोग जानते हैं। माता कौशल्या के साथ बाल्यावस्था में विराजे हैं श्री राम लला , भारत में यह सुंदर दृश्य देखने को मिलती हैं छत्तीसगढ़ के चंदखूरी में, अध्यात्म की सकारात्मक ऊर्जा को समेटे यह मंदिर अदभुत हैं।

श्री राम जी का ननिहाल चंदखुरी

राजधानी रायपुर से 24 किलोमीटर दूरी पर चंदखुरी  में विश्व का एकमात्र कौशल्या माता मंदिर स्थित है। यह मंदिर बेहद प्राचीन माना जाता है, और यह स्थल  माता कौशल्या की जन्म स्थली है । मंदिर में माता कौशल्या भगवान श्रीराम को अपनी गोद में लिए हुए हैं। यह मंदिर एक बेहद शांत वातावरण में स्थित हैं। जल सेन तालाब के बीचो बीच स्थित मंदिर का बरसात के दिनों में बेहद मनमोहक दृश्य देखने को मिलता हैं, कमल के लाल सफेद फूलों से तालाब का दृश्य और भी बेहद खूबसूरत हो जाता है।

प्राचीन काल

प्राचीन काल में छत्तीसगढ़  दक्षिण कौशल  के नाम से जाना जाता था। इस क्षेत्र में भानुमंत नामक एक राजा हुआ करता था। जिसकी  पुत्री थी  राजकुमारी कौशल्या, राजकुमारी का विवाह अयोध्या के राजा दशरथ से हुआ था। इसलिए इसे श्री राम जी का ननिहाल कहा जाता है, चूंकि वर्तमान छत्तीसगढ़ श्री राम जी का ननिहाल होने के कारण यहां एक परंपरा है कि मामा अपने भांजे का पैर छूते हैं।

मंदिर का स्वरूप

मंदिर के एक भव्य प्रवेश द्वार है  द्वार के बाएं तरफ भगवान राम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा  है। आगे जाने पर एक बड़ा जलसेन तालाब है। तालाब के बीच में ही माता कौशल्या का मंदिर है ,जहां  भगवान राम बाल्यावस्था में मां कौशल्या की गोद में विराजमान है। इस तालाब के एक और समुद्र मंथन का दृश्य देखने को मिलता है, तो वहीं दूसरी तरफ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी तालाब के बीचो बीच विराजमान है।  ऐसा प्रतीत होता हैं , भगवान चिरसागर में शयन कर रहे हैं। तो वहीं तालाब के दूसरी ओर समुद्र मंथन का भी अद्भुत दृश्य हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments