रायपुर। अमेरिका के अध्ययन प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय का भ्रमण किया। साथ ही वहाँ सुरक्षा समिति कक्ष संयुक्त राष्ट्र संघ के सामान्य सभा कक्ष का दौरा किया और सभी कार्यप्रणाली को समझा।
उप मुख्यमंत्री रॉयल एल्बर्ट्स पैलेस में भारतीय मूल के लोगों द्वारा अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री साव ने छत्तीसगढ़ और देश के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्यटन, पौराणिक मान्यताओं, संसाधनों के बारे में बताया। विकसित छत्तीसगढ़ के बारे में अपने विचार भी रखे।

संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय का किया भ्रमण
उप मुख्यमंत्री साव ने अमेरिका के अध्ययन प्रवास के दौरान न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय का भ्रमण किया। वहां संयुक्त राष्ट्र संघ के सामान्य सभा कक्ष, सुरक्षा समिति कक्ष आदि जगहों का भ्रमण कर संघ की कार्यप्रणाली को समझा।
अध्ययन दौरे पर उनके साथ लोक निर्माण विभाग के सचिव डा. कमलप्रीत सिंह भी गए है। साव संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में मुख्य वित्त अधिकारी आनंद पांडेय के आमंत्रण पर वहां गए थे। आनंद पांडेय मूलतः बिलासपुर जिले के बेलसरी (तखतपुर) के निवासी हैं।