यूट्यूबर मनीष कश्यप ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जाकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पार्टी में उनका स्वागत किया।
बीजेपी में शामिल हुए मनीष कश्यप
बिहार के चर्चित यूट्यूब मनीष कश्यप भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली मुख्यालय में मनोज तिवारी की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। बीजेपी में शामिल होने से पहले उन्होंने पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि जानकारी के अनुसार मनीष कश्यप चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। इससे पहले वे 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में चनपटिया विधानसभा सीट से भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके थे। जिसमें उनकी हार हुई थी।
कौन है मनीष कश्यप?
खुद को सन ऑफ़ बिहार कहने वाले मनीष कश्यप बिहार के बेतिया के रहने वाले हैं। मनीष पेशे से यूट्यूबर पत्रकार है। मनीष कश्यप उस वक्त चर्चा में आए, जब फर्जी वीडियो वायरल के मामले में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।उस समय बिहार और तमिलनाडु में मुकदमे दर्ज किए गए थे। दोनों राज्यों की पुलिस ने उसे फेक वीडियो केस में आरोपी बताते हुए, उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा (NSA ) कानून के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था।इस दौरान मनीष कश्यप को करीब 9 महीने जेल में बिताने पड़े थे। इसके अलावा मनीष की पहचान एक सफल यूट्यूबर के रूप में है।
उनके यूट्यूब पर करीब 8.75 मिलियन सब्सक्राइबर्स है। वे बिहार से जुड़े कई सामाजिक मुद्दों पर ग्राउंड में जाकर सालों से यूट्यूब पर वीडियो बनाते आ रहे हैं। मनीष कश्यप के यूट्यूब वीडियो बिहार में ही नहीं बल्कि देशभर की अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोग उनके वीडियो को काफी पसंद करते हैं।