HomeNews Viewsछत्‍तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल के पद में रमेन डेका ने ली शपथ,...

छत्‍तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल के पद में रमेन डेका ने ली शपथ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी रहें मौजूद…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल के रूप मेंरमेन डेका ने ली शपथ। इनके पूर्व विश्वभूषण हरिचंदन राज्यपाल थे। बुधवार की सुबह छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने राजभवन दरबार के हाल में रमेन डेका को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मंत्रीगण भी मौजूद थे ।

शपथ ग्रहण के बाद राज्‍यपाल रमेन डेका ने मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय, विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ रमन सिंह और मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा से मुलाकात की और धन्‍यवाद कहा। इससे पहले छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल रमेन डेका पत्नी रानी डेका काकोटी के साथ मंगलवार को रायपुर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्टेट हेंगर में उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मंगलवार को राजधानी पहुंचने पर नए राज्यपाल का स्वागत प्रदेश के पारंपरिक नृत्यों सुआ, कर्मा, डंडा और राउत नाचा से किया गया।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर राज्यपाल का अभिवादन किया। इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्य उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments