HomeNews Viewsइंदौर में NOTA भी दो लाख वोट के साथ रिकॉर्ड बनाकर देशभर...

इंदौर में NOTA भी दो लाख वोट के साथ रिकॉर्ड बनाकर देशभर में चर्चा का विषय बना।

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आ चुके हैं इसी बीच इंदौर लोक सभा सीट की जमकर चर्चा हो रही है, क्योंकि इंदौर ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। देश में अब तक NOTA में सबसे ज्यादा वोट इंदौर लोकसभा सीट में मिला है।

इंदौर लोकसभा सीट की चर्चा क्यों?

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) में इंदौर लोकसभा सीट से नोटा ( NOTA) को एक लाख से ज्यादा वोट मिला है। अभी देश में सबसे ज्यादा नोटा का रिकॉर्ड फिलहाल बिहार के गोपालगंज के नाम था। वही 2024 में इंदौर इस मामले में इस बार रिकॉर्ड बना बनाया है। इसके अलावा इंदौर से भाजपा के प्रत्याशी शंकर लालवानी को मिले 12 लाख 26 हजार 751 वोट। भाजपा ने यहां पर अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है,देश में सबसे ज्यादा वोट मिले। सांसद शंकर लालवानी ने देश में सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है।

इंदौर, बीजेपी प्रत्याशी ने रचा नया कीर्तिमान

इंदौर लोकसभा सीट में नोटा के अलावा इंदौर लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी शंकर लालवानी ने एक नया कीर्तिमान रचा है। शंकर लालवानी देश में सबसे अधिक मतों से जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है। आंकड़ों के अनुसार शंकर लालवानी को 125751 वोट मिले हैं, जोकि देश में सबसे अधिक वोट है। इस तरह से इस सांसद शंकर लालवानी ने देश में सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी बन गए हैं। इससे पहले, 2019 में सबसे बड़ी गुजरात की नवसार सीट के नाम पर थी। वहां भाजपा के सीआर पाटिल नवसार सीट से 6.90 लाख वोटों से जीते थे।

नोटा ( NOTA ) का चला जादू

लोकसभा चुनाव 2024 में इंदौर में प्रत्याशियों के बाद किसी का घर जादू चला है तो वह है नोटा , नोटा को पहली बार देश में 2,18,674 ज्यादा वोट मिल गए हैं। अब तक देश में रिकॉर्ड बिहार की गोपालगंज सीट के नाम पर था। उसे 2019 में देश में सबसे ज्यादा 51,600 वोट मिले थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments